फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डाक बांटने के साथ अब डाकिया घर-घर तिरंगा भी बेचेंगे

Wed, 09 Aug 2023 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर के प्रधान डाकघर में ब्रिकी को आये झंडे । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रधान डाकघर को 24 हजार तिरंगों की पहली खेप मिल गई है। इनकी काउंटर से बिक्री शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही डाकिया अब घर-घर डाक बांटने के साथ ही तिरंगों की बिक्री भी करेंगे।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रशासन ने तैयारियांं तेज कर दी हैं। तिरंगा की आपूर्ति की डाकघर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। लखनऊ से 24 हजार तिरंगा प्रधान डाकघर भेजे गए हैं। अब इनकी बिक्री होनी है, ताकि सभी के घरों में यह पहुंच सके और स्वतंत्रा दिवस पर फहराए जा सकें। डाकघर के काउंटर से 25 रुपये प्रति तिरंगा के हिसाब से बिक्री की जा रही है। सरकारी और अर्द्धसरकारी कार्यालयों के लिए भी तिरंगे खरीदे जाने हैं। डाक वितरण में लगे डाकियों को भी यह जिम्मेदारी दे दी गई है कि डांक बांटने के साथ ही लोगों को नगद भुगतान पर तिरंगा की बिक्री करें।
00
पूरनपुर और बीसलपुर सहित सभी डाकघरों को भेजे तिरंगा
पहले चरण में डाकघर में आए 24 हजार तिरंगा में से दो हजार पूरनपुर, एक हजार बीसलपुर डाकघर में भेजे गए हैं। बाकी छोटे डाकघरों को पांच-पांच सौ तिरंगा भेजे गए हैं। अब प्रधान डाकघर में 15 हजार झंडे रह गए हैं। इनकी बिक्री होने बाद और मंगाए जाएंगे।
विज्ञापन

00
अभी सरकारी कार्यालयों से नहीं आई कोई मांग
तिरंगा आने के बाद अभी तक किसी भी सरकारी कार्यालय से डाकघर में डिमांड नहीं भेजी गई है। हालांकि पोस्टमास्टर की ओर से सीडीओ को पत्र भी भेजा गया है। इसके अलावा कुछ स्कूलों से मांग की गई, लेकिन अभी उन्होंने खरीदे नहीं हैं।
00
24 हजार तिरंगा अभी मिले है। इनमें से करीब 10 हजार अन्य डाकघरों में भेज दिए हैं। सरकारी कार्यालयों को भी सूचना दे दी गई है। अभी कहीं से कोई डिमांड नहीं आई है।- श्रवण कुमार, पोस्टमास्टर प्रधान डाकघर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें