फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कोटा चयन के प्रस्ताव में गड़बड़ी का आरोप, किया प्रदर्शन

Fri, 28 Jul 2023 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
राशन कोटेदार के चयन में गड़बड़ी के आरोप पर प्रदर्शन करते ग्रामीण । संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव पजाबा के कई लोगों ने राशन कोटा प्रस्ताव में गड़बड़ी का आरोप लगाकर खंड विकास अधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कोटा चयन को लेकर फिर से खुली बैठक बुलाने की मांग की।
विज्ञापन

गांव पजाबा में राशन कोटेदार के चयन को खुली बैठक 20 जुलाई को हुई थी। बैठक में एक पक्ष के लोगों ने चयन में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। हंगामा करने वालों का आरोप था कि बैठक में पहले लोगों से हस्ताक्षर कराए गए। हस्ताक्षर करने वालों को घर भेज दिया गय। बाद में दूसरे पक्ष के हक में कोटे की दुकान का प्रस्ताव कर दिया गया। हालांकि, प्रस्ताव पर प्रधान ने अपने हस्ताक्षर नहीं किए थे। बृहस्पतिवार को खंड विकास कार्यालय के बाहर एकत्र हुए लोगों ने राशन कोटा प्रस्ताव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी कार्यालय में देकर कोटा चयन के लिए दोबारा बैठक कर प्रस्ताव कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों मेंं वीर सिंह, मान सिंह, नन्हें लाल, धनपाल, रमाकांत, मंजू, सोमवती, सुनीता, नीलम, सपना आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें