दियोरिया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी को गांव दियोहना पट्टी निवासी वीरपाल सोमवार की शाम करीब चार बजे बहला फुसलाकर अपने साथ गया। वह पुत्री को बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव आमडार में अपने रिश्तेदार सुनील के यहां ले गया। डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सीओ बीसलपुर राहुल पांडेय ने बताया पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी। संवाद