फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चेकिंग के दौरान आरएसएस के नगर प्रचारक से अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के गौहनिया चौराहे पर चेकिंग के दौरान आरएसएस के नगर प्रचारक को रोके जाने के बाद मामला तूल पकड़ गया। जानकारी के बाद कई संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। पुलिस पर अभद्रता समेत अन्य आरोप लगाते हुए जाम लगाकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर सीओ यातायात पुलिस बल के साथ पहुंचे। काफी देर चली वार्ता के बाद मामला शांत हो सका।
विज्ञापन


घटना बुधवार शाम साढ़े सात बजे की है। टीएसआई राघवेंद्र सिंह चौहान गौहनिया चौराहे पर पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान आरएसएस के नगर प्रचारक सोमवीर साथी और जगदीश सक्सेना वहां पहुंचे। चेकिंग टीम ने उन्हें रोक लिया। हेलमेट न लगा होने पर उन्हें टोका।
इसपर नगर प्रचारक ने अपना परिचय देते हुए कार्यालय जाने की बात कही। आरोप है कि इस दौरान टीएसआई ने उनसे अभद्रता की। इसपर नगर प्रचारक नाराज हो गए। जानकारी के बाद कई संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। जाम लगा दिया। नगर प्रचारक से माफी मांगने की मांग की।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सीओ ट्रैफिक विशाल चौधरी और इंस्पेक्टर सुनगढ़ी पवन कुमार पांडे भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। विरोध कर रहे संगठनों के कार्यकर्ताओं और नगर प्रचारक से वार्ता की। काफी देर तक चली बातचीत के बाद मामला शांत हो सका।
विज्ञापन


कुछ गलतफहमी थी, जिसको मौके पर पहुंचकर सुलझा दिया गया था।
-विशाल चौधरी, सीओ ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें