फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: वोट बनाने में पक्षपात का आरोप, बीएलओ की एसडीएम से शिकायत

Wed, 11 Mar 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। गांव भरा पचपेड़ा के ग्रामीणों ने बीएलओ पर वोट बनाने में पक्षपात करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत एसडीएम मयंक गोस्वामी से की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के बीएलओ की ओर से मतदाता सूची में नाम जोड़ने के मामले में पक्षपात किया जा रहा है। जब वे लोग बीएलओ से वोट बनाने के संबंध में जानकारी करते हैं, तो वह उच्च अधिकारियों से आदेश कराकर लाने की बात कहता है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके पास आधार कार्ड, पहचान पत्र, सामान्य निवास प्रमाण पत्र, बिजली बिल और जन्म प्रमाण पत्र सहित सभी आवश्यक दस्तावेज मौजूद हैं। इसके बावजूद उनके नाम मतदाता सूची में नहीं जोड़े जा रहे हैं। प्रार्थनापत्र देने वालों में शिवली अधिकारी, जतिन ओझा, राहुल, पुष्पा मंडल, ममता और सुखदेव वडोई सहित अन्य ग्रामीण शामिल हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें