पूरनपुर। एक गांव की महिला ने गांव के दो सगे भाइयों सहित तीन लोगों पर घर में रंजिशन घुसकर छेड़खानी करने, गांव न छोड़ने पर पेट्रोल डालकर जलाने की धमकी देने का आरोप लगाया। आरोप है कि पुलिस को सूचना देने पर आरोपी भाग गए। घटना 22 मई की है। पीडि़ता ने सीओ कार्यालय में दिए शिकायती पत्र में आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई कराने की मांग की है। संवाद