फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कबाड़खाना में चोरी की तस्वीरें कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। कबाड़खाना में घुसकर चोरी करने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कबाड़ी ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

पूरनपुर देहात के पूर्व प्रधान शाहदत हुसैन की कबाडख़ाना की दुकान माधोटांडा रोड पर है। उन्होंने बताया कि कबाडख़ाना से दो तीन महीने से सिल्वर, पीतल, लोहा आदि सामान चोरी हो रहा था। इस पर उन्होंने कबाडख़ाने में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए। उन्होंने बताया कि चोरों ने 11 नवंबर की रात को कबाडख़ाना में घुसकर फिर सामान चोरी कर लिया। सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग देखने से मोहल्ला बमनपुरी के दो चोरों की चोरी करते वीडियो रिकॉर्ड हो गई। पूर्व प्रधान ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें