बिलसंडा के एक बारात घर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यक्रम में हुआ शस्त्र पूजन । स्रो
बिलसंडा। नगर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से एक बरात घर में शस्त्र पूजन व सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ कुंवर हरिवंश सिंह ने कहा कि आज समय की मांग है कि सभी मिलकर रहें और समाज का नई पहचान दें। संजीव प्रताप सिंह ने कहा कि क्षत्रियों को अपना धर्म पहचानने और समझने की जरूरत है।
राघवेंद्र सिंह ने कहा कि शस्त्र और शास्त्र क्षत्रियों की निशानी रहे हैं। इनको कभी नहीं भूलना चाहिए। इससे पहले सभी ने शस्त्र पूजन की परंपरा निभाई। इस मौके पर राकेश प्रताप, संजू सिंह, अनिल फ़ौजी, सुधीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अक्षय सिंह, बिरजू सिंह, भानू सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे। संवाद