फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत के फैसले पर टिकीं सभी की निगाहें, मेला लगेगा या नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गणेश चौथ मेले की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। केवल अदालत के फैसले का इंतजार है। मेला बुधवार को गणेश चतुर्थी के दिन शोभायात्रा के साथ शुरू होना है। हालांकि आयोजन को लेकर सभी लोग फैसले का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में 35 वर्षों से लगते आए गणेश चौथ मेले की शुरुआत गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की शोभायात्रा के साथ होती है। मगर इस बार मैदान को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी सुनवाई की तिथि 31 अगस्त है। हालांकि आयोजकों ने मेला कराने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। अगर न्यायालय का फैसला आयोजकों के पक्ष में आता है तो मेले लगाया जाएगा। अन्यथा इस बार मेला नहीं होगा।
युवा जागृति परिषद सदस्य प्रदीप तिवारी ने बताया कि मेला कमेटी के सभी सदस्यों से बातचीत हो गई है। सुनवाई के बाद अगर अनुमति मिलती है तो मेला लगाया जाएगा। अगर अदालत का फैसला दूसरे के पक्ष में आएगा तो वह उसे मानेंगे। मेला स्थगित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

यही कारण है कि इस बार शोभायात्रा को लेकर कोई विशेष तैयारी नहीं की जा सकी। बुधवार को सिर्फ भगवान गणेश की प्रतिमा के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। अगर अदालत से अनुमति मिलती है, तो विधि विधान से मेला ग्राउंड में गणेश प्रतिमा की स्थापना होगी। अन्यथा नई बस्ती में प्रतिमा की स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें