फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी समिति में संदिग्धों के ठहरने की सूचना से हड़कंप

Sat, 05 Aug 2017 06:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
विज्ञापन
Women
विज्ञापन
मंडी समिति में दर्जनों संदिग्ध महिलाओं के ठहरने का पता लगने के बाद हड़कंप मच गया। नौगवां पकड़िया गांव और मंडी कॉलोनी के दर्जनों लोग जमा हुए। महिलाओं के सभी से अलग-अलग कहानी बताए जाने पर लोगों को उनके किसी आपराधिक गतिविधि में लिप्त होने का शक गहरा गया। एसपी को सूचना मिलने के बाद सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। महिलाओं के आधार कार्ड कब्जे में लेकर छानबीन कराई जा रही है। आसाम चौकी से मात्र सौ मीटर की दूरी पर स्थित मंडी समिति परिसर में दर्जनों महिलाएं संदिग्ध परिस्थितियों में ठहरी हुई थी। इसका पता लगने पर नौगवां पकड़िया गांव और मंडी कॉलोनी के काफी लोग जमा हो गए। पहले तो महिलाओं की भाषा को सुनकर भांपते रहे। उनके बाहरी होने का आभास होने पर सभी ने उनसे पूछताछ शुरू कर यहां ठहरने का कारण पूछा। जिसमें किसी महिला ने राजस्थान में बाढ़ आने के बाद यहां शरण लेने की बात कही तो किसी ने व्यापार के सिलसिले में आना बताया। अलग-अलग बयान सामने आने पर लोगों को महिलाओं के आपराधिक गतिविधि में लिप्त होने का डर सताने लगा। उनके साथ कोई पुरुष न दिखाई देने पर भी आशंका बढ़ी। इसकी सूचना एसपी कलानिधि नैथानी, एएसपी रोहित मिश्रा और सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल को दी गई। जिसके बाद एसएचओ सुनगढ़ी मोहम्मद कासिम, आसाम चौकी प्रभारी एके सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जमा भीड़ से पूरे मामले की जानकारी जुटाई। इसके बाद महिलाओं से पूछताछ शुरू की। जिसमें उन्होंने किसी तरह की आपराधिक गतिविधि में शामिल न होने की बात करते हुए कढ़ाई-सिलाई और कागज के फूल बनाकर बेचने, करतब दिखाकर गुजरा करने की बात बताई। पुलिस ने सभी के सामान को चेक किया। महिलाओं के आधार कार्ड कब्जे में लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें