फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसलपुर मिल के अधीन रहेगा नगीपुर अखौला क्रय केंद्र

Fri, 03 Feb 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
नगीपुर अखौला (ब) गन्ना क्रय केंद्र का विवाद आखिरकार निस्तारित हो गया। फेडरेशन के एमडी ने अंतिम सुनवाई करने के बाद इसको बीसलपुर चीनी मिल के अधीन रखने का फैसला सुनाया। नगीपुर अखौला (ब) क्रय केंद्र पिछले कई सालों से किसान सहकारी चीनी मिल बीसलपुर के अधीन चल रहा था। पिछले वर्ष डालमियां शुगर मिल निगोही के अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों से मिलकर इसको अपने अधीन करा लिया था। किसान सहकारी चीनी मिल बीसलपुर के अधिकारियों ने चालू पेराई सत्र में विभागीय अफसरों से उक्त क्रय केंद्र को पुन: अपने अधीन कराया। वर्तमान में उक्त केंद्र किसान सहकारी चीनी मिल बीसलपुर के अधीन ही चल रहा है। इस बीच डालमियां शुगर मिल निगोही के अधिकारियों ने किसान सहकारी चीनी मिल संघ(फेडरेशन) लखनऊ के एमडी वीके यादव के दरबार में अर्जी लगाकर इस के ंद्र को पुन: अपने अधीन कराने की मांग की थी। एमडी ने 27 जनवरी को अपने कार्यालय में इस मामले की अंतिम सुनवाई की। जिसमें विवाद का निस्तारण करते हुए क्रय केंद्र को बीसलपुर चीनी मिल के अधीन रहने का फैसला सुनाया। सुनवाई के दौरान दोनों चीनी मिलों के गन्ना विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहे। सीसीओ सेवकराम सिंह ने बताया कि एमडी का लिखित आदेश बृहस्पतिवार को किसान सहकारी चीनी मिल बीसलपुर में पहुंच गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें