फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश, योगी व उमाभारती की सभाएं आज 

Thu, 09 Feb 2017 11:10 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की धूम मचनी शुरू हुई है। शुक्रवार को जिले में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दो जनसभाएं करेंगे जबकि केंद्रीय मंत्री उमाभारती व योगी आदित्यनाथ एक एक सभाएं करेंगे। शुक्रवार को सुबह सबसे पहले भाजपा की स्टार प्रचारक केंद्रीय मंत्री उमा भारती शहर प्रत्याशी संजय गंगवार के समर्थन में रामा इंटर कॉलेज में 11 बजे पहुंचेंगी। इसके बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद के समर्थन में 11 बजे अमरिया और राज्यमंत्री हेमराज वर्मा के समर्थन में 12 बजे शहर के ड्रमंड कॉलेज में जनसभा करेंगे। मुख्यमंत्री के जाने के साथ ही भाजपा के फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ 1.30 बजे आसाम रोड के निकट बरखेड़ा प्रत्याशी किशनलाल राजपूत के समर्थन में जनसभा करेंगे। तीनों नेताओं की चारों जनसभाओं के लिए जनसभा स्थलों के निकट ही हैलीपेड बनाए गए हैं। शनिवार को भी स्टार प्रचारक जिले में पहुंचेंगे। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में संजय गंगवार के समर्थन में जनसभा करेंगे जबकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजब्बर बीसलपुर में अनीस अहमद उर्फ फूलबाबू के समर्थन में जनसभा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें