फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रोचक कुश्ती में अजमेरी पहलवान ने मारी बाजी

विज्ञापन
अमरिया रामलीला मेले में चल रहे दंगल में दांव पेंच दिखाते पहलवान।संवाद
विज्ञापन
अमरिया। कस्बे के रामलीला मेले में चल रहे दंगल में बुधवार को हिमाचल, अजमेर समेत अन्य जगहों से आए मशहूर पहलवानों ने दांवपेच दिखाए। हिमाचल और अजमेर के पहलवान के बीच हुए रोचक मुकाबले में अजमेरी पहलवान ने बाजी मारी।
विज्ञापन

दंगल में पीलीभीत के साका पहलवान ने नेपाल के गूंगा थापा पहलवान को हराया। इसके अलावा हिमाचल के काढ़ा पहलवान और दिल्ली जामा मस्जिद के बाबर पहलवान के बीच रोचक मुकाबला हुआ। जो बराबरी पर छूटा। झांसी के शैतान पहलवान और संभल के जुनैद पहलवान के बीच मुकाबला भी बराबरी पर छूटा। इस मौके पर मेला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता, सुरेश कुमार गुप्ता, श्याम बिहारी, किशोरी लाल सागर, लेखराज भारती, नेमचंद सागर, कमल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें