एसआरएम इंटर कालेज में सात दिवसीय बीसलपुर जीनियस क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो गया है। पहले दिन अजहरी इलेवन विजयी रहा।
एसडीएम बीपी सिंह ने उद्घाटन करने से पहले खिलाड़ियों से परिचय लिया। इस मौके पर एसवीएम इंटर कालेज के प्रबंधक विष्णु गोयल, नेहरू युवा केंद्र के हरीओम वाजपेई, नेहा और सुरेश ठेकेदार आदि मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद मैच शुरू हो गया। अजहरी इलेवन ने 14 ओवर में चार विकेट पर 139 रन बनाए, जिसके जवाब में रजा इलेवन 14 ओवर में आठ विकेट खोकर मात्र 110 रन ही बना पाया। इस प्रकार अजहरी इलेवन 29 रनों से विजयी रहा। उवैश को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच में मनोज दुबे, संजू वाजपेई, रामू यादव ने अंपायर की भूमिका निभाई। आयोजन समिति के सत्यप्रकाश बिट्टू ने आगंतुकों का आभार जताया।