फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: क्रॉस कंट्री रेस में अजय और निशा ने मारी बाजी

Tue, 03 Oct 2023 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
गांधी जंयती पर शहर में आयोजित रेस को झंडी दिखाकर रवाना करते अ​धिकारी 7
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला खेल कार्यालय और प्रशासन के सहयोग से गांधी जयंती के मौके पर क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया। इसमें अजय कुमार प्रथम रहे। महिला ओपन वर्ग में निशा मौर्य ने बाजी मारी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने बताया कि रेस नकटादाना चौराहे से शुरू होकर गौहनियां चौराहा होते हुए गांधी स्टेडियम में समाप्त हुई। इसके बाद निर्णायक मंडल ने परिणाम घोषित किए। विजेता खिलाड़ियों को चंद्रशेखर त्यागी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
पुरुष ओपन वर्ग में अजय कुमार प्रथम, कृष्ण यादव द्वितीय, प्रशांत वर्मा तृतीय, खूब करण चतुर्थ और राहुल पंचम स्थान पर रहे। महिला ओपन वर्ग में निशा मौर्य प्रथम, पूर्णिमा द्वितीय, शगुन पाल तृतीय, गंगोत्री वर्मा चतुर्थ और छाया मौर्य पंचम स्थान पर रहीं। इस दौरान अनूप अग्रवाल, जगदीश सक्सेना, नीरज मिश्रा, अमित अवस्थी आदि खेल प्रेमी मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में महेश कुमार, अविनाश शर्मा, दयावती, प्रगति सिंह शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें