निसा गर्ल्स इंटर कालेज में गुरुवार को हुई फेयरवेल पार्टी में कक्षा 12 की छात्राओं को विदाई दी गई। समारोह में मिस फेयरवेल आयशा को चुना गया। समारोह का शुभारंभ शफी एजूकेशनल ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. एनबी खान ने शमा जलाकर किया। समारोह में अन्य कक्षाओं की छात्राओं ने कक्षा 12 की छात्राओं को विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में कक्षा 12 की छात्रा आयशा मिर्जा को मिस फेयरवेल चुना गया। प्रधानाचार्य अर्चना तिवारी ने आयशा को ताज पहनाकर सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता शफी डिग्री कालेज के कार्यवाहक प्राचार्य अनीस बेग ने और संचालन शिक्षिका प्रीति यादव ने किया। इस मौके पर कालेज की शिक्षिका गुलिस्ता खान, निशा रिजवी, रानाबी, मुन्नी बी, नीलम गंगवार और प्रिया सैनी आदि मौजूद थीं।