फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: लिंग परिवर्तन कराने के बाद तहेरे भाई ने बहन की जमीन का कराया बैनामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। तहेरे भाई ने लिंग परिवर्तन कर आधार कार्ड में फर्जी तरीके से बदलाव कर बहन का नाम रख लिया और उसकी जमीन का बैनामा करा दिया। बहन की शिकायत पर एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने तीन नामजद व तीन चार अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शरीफ खां निवासी महिला अरीबा फातिमा ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बचपन में ही पिता की मौत होने के बाद उसका पालन पोषण ताऊ ने किया। वर्तमान में ताऊ चलने-फिरने में असमर्थ हैं। महिला ने बताया कि उसका तहेरा भाई इमरान भी एक ही मकान में रहता है।
गाटा संख्या 1206 में जमीन पर दोनों सहखातेदार है। आरोप है कि इमरान ने लिंग परिवर्तन कराने के बाद जमीन हड़पने की नीयत से तीन चार अन्य लोगों की मदद से आधार कार्ड में फर्जी तरीके से एडिटिंग कराकर अपना नाम इमरान रजा खां से अरीबा फातिमा रख कर लिया। इसके बाद 24 जून 2024 को उसकी जमीन का शहर के मोहल्ला बुजकसावान निवासी अफरीन के नाम बैनामा करा दिया।
विज्ञापन

जानकारी होने पर उसने जब उसने शिकायत की तो इमरान ने तीन-चार अन्य साथियों को बुलाकर जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। जमीन खरीदने वाली महिला व उसके पति फईम से बात की तो वह झगड़े पर उतारू हो गए। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि एसपी के निर्देश पर इमरान रजा खा, अफरीन, फईम खां व चार अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें