फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तीन सप्ताह बाद जाम लगाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने तीन सप्ताह पूर्व सड़क पर शव रखकर जाम लगाने वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव जसौली निवासी 35 वर्षीय धर्मेंद्र कश्यप पुत्र बेचेलाल की 19 जुलाई की रात में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घर वालों का कहना था कि धर्मेंद्र की हत्या की गई है जबकि पुलिस का कहना था कि हादसे में उसकी मौत हुई है।
पुलिस ने 20 जुलाई को पोस्टमार्टम करने के बाद शव घर वालों को सौंप दिया था। घर वालों ने शव गांव के सामने से गुजर रहे बीसलपुर पीलीभीत हाईवे पर रखकर जाम लगाया था। घर वाले हत्याकांड की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग कर रहे थे। सीओ प्रतीक दहिया के समझाने पर घर वालों ने काफी देर बाद चक्का जाम खत्म किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, जिसमें हादसे में मौत की पुष्टि हुई। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि दरोगा रामकिशोर वर्मा की तहरीर पर शनिवार को सड़क अवरुद्ध करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में मृतक के परिवार के संतोष, मिथिलेश, कालीचरण, प्रीतम लाल, हरीश, धर्मेंद्र, सोहनलाल, शिवम, लाल बहादुर, रेनू, ऊषा और लक्ष्मी को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें