बीसलपुर के शक्ति पीठ में हवन में मौजूद लोग।संवाद
बीसलपुर। आर्यसमाज भवन में हुए वैदिक यज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालीं। इस मौके पर वेदों का स्वाध्याय किया गया। शांतिपाठ और जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। कार्यक्रम में आर्यसमाज के प्रधान मोहन स्वरूप, मंत्री राकेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद मिश्र, बाबूराम मौर्य आदि काफी आर्यजन मौजूद रहे।
इधर मोहल्ला शास्त्रीनगर स्थित शक्तिपीठ में परिव्राजक राजेंद्र कुमार ने गायत्री यज्ञ कराया। इस मौके पर कुछ लोगों ने अपनी एक-एक बुराई छोड़ने और उसके स्थान पर एक एक अच्छाई ग्रहण करने का संकल्प लिया। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के तहसील प्रभारी सत्यपाल यादव, ब्लॉक प्रभारी प्रताप सिंह तोमर, देवकी नंदन गंगवार, रामस्वरूप कश्यप समेत काफी संख्या में गायत्री परिजन मौजूद रहे। संवाद