फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पूजन के बाद विधि-विधान से किया होलिका दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। रविवार की शाम को होलिका का पूजन करने के बाद देर रात विधि-विधान से होलिका का दहन किया गया। इस मौके पर कई मोहल्लाें में होलिका स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया भी गया। यहां पर लोगों ने होली के गीतों पर डांस भी किया।
विज्ञापन

रविवार को शाम होते ही होलिका स्थल पर महिलाओं के जाने का क्रम शुरू हो गया। महिलाओं ने गोबर के उपले और गन्ने चढ़ाकर पूजन किया। इस दौरान काफी भीड़ रही। शहर के मोहल्ला होली चौराहा, पकड़िया, तखान, नईबस्ती चौराहा, साहूकारा, रंगीलाल चौराहा, गोदावरी स्टेट, निरंजनकुंज कॉलोनी सहित कई स्थानों पर होलिका को सजाया गया।
कई स्थानों पर मुहूर्त के अनुसार रात 10: 30 बजे से 11:30 बीच तो कई जगह तड़के होलिका का दहन किया गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने रंग भी खेला। रात भर होलिका स्थल के पास लोगों का जमावड़ा लगा रहा। लोगों ने डीजे पर डांस कर होली का जश्न मनाया। देहात क्षेत्रों में भी तय समय पर होलिका का दहन किया गया। सुरक्षा को लेकर पुलिस फोर्स भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें