फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चेतावनी के बाद ऊर्जा निगम कर्मियों ने सुचारु की आपूर्ति

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देते व्यापारी।संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। बेमियादी धरना देने की चेतावनी के बाद ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने गांव मीरपुर वाहनपुर मे नौ दिन से ठप पड़ी विद्युत आपूर्ति बृहस्पतिवार को सुचारु कर दी, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


गांव मीरपुर वाहनपुर के लोगों ने अपने गांव में नौ जुलाई से ठप पड़ी विद्युत व्यवस्था के विरोध में बुधवार को गांव के बाजार स्थल पर बिजली निगम के अधिकारियों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया था। एक घंटे तक प्रदर्शन करने के बाद ग्रामीणों ने यह निर्णय लिया था कि यदि बृहस्पतिवार की सुबह तक उनके गांव की विद्युत व्यवस्था सुचारु नहीं हुई तो वे लोग बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से गांव के बाजार स्थल पर बेमियादी धरना शुरू कर देंगे।
बेमियादी धरने की चेतावनी के बाद बिजली निगम के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत से मीरपुर वाहनपुर की विद्युत आपूर्ति बृहस्पतिवार को सुबह दुरुस्त कर दी, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। विद्युत व्यवस्था दुरुस्त होने की पुष्टि ग्राम प्रधान मोहम्मद मियां ने की है।
विज्ञापन


विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग

बीसलपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने बिजली निगम के नगरीय अवर अभियंता को ज्ञापन देकर नावल्टी फीडर की विद्युत व्यवस्था तत्काल सुचारु कराने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि नावल्टी फीडर की विद्युत आपूर्ति सप्ताह में तीन दिन खराब रहती है, जिससे संबंधित उपभोक्ताओं को आजकल भीषण गर्मी में काफी दिक्कत हो रही है। ज्ञापन में इस अव्यवस्था को तत्काल सही कराने की मांग की गई है। ज्ञापन की प्रतिलिपियां, एसडीओ, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा मंत्री और मुख्यमंत्री को भेजी गई है। ज्ञापन पर नगराध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, सुरेश चंद्र, गेापाल बाबू, रजत सक्सेना, रितेश कुमार, प्रेमबाबू समेत कई व्यापारियों के हस्ताक्षर है। संवाद

जनहित में रोका जाए जेई का तबादला, नहीं तो बिगड़ जाएगी बिजली आपूर्ति



पीलीभीत। उर्जा निगम में तैनात अवर अभियंता का तबादला रोके जाने की मांग को लेकर एक बार फिर व्यापारियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि जनहित में जेई का तबादला रोका जाना जरूरी है। ऐसा न होने पर कस्बे की बिजली आपूर्ति पटरी से उतर जाएगी।



अमरिया मुख्यालय पर स्थित उर्जा निगम के जेई दीपेश प्रताप सिंह का स्थानांतरण कर दिया गया था। इस फेरबदल के चलते क्षेत्र की जनता में काफी रोष है। क्षेत्रीय लोगों ने जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को ज्ञापन देकर पूर्व में तबादला रोके जाने की मांग की थी। अब बृहस्पतिवार को एक बार फिर तमाम संभ्रांत लोगों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। पत्र देकर जेई का स्थानांतरण रोके जाने की मांग की। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में जिला पंचायत सदस्य असलम जावेद अंसारी, शेखर त्यागी, ग्राम प्रधान जुबैर अहमद शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें