फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कोहरा छंटने के बाद खिली धूप, एक डिग्री बढ़ा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सुबह में घना कोहरा होने से जनजीवन अस्त व्यस्त बना रहा। लगा कि आज भी धूप नहीं निकलेगी। अपराह्न करीब एक बजे कोहरा छंटा तो धूप निकल आई। इससे तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

बुधवार तड़के कोहरा नहीं था। करीब सात बजे से कोहरा काफी घना हो गया। कोहरे के साथ ही शीतलहर चलने से लोग गलन से कांपने लगे। लगा कि आज भी धूप नहीं खिलेगी। सुबह करीब 11 बजे कोहरा छंटना शुरु हुआ तो आसमान कुछ साफ हो गया। बादलों में चमक भी बढ़ने लगी। अपराह्न करीब एक बजे मौसम साफ हुआ तो कुछ ही देर में धूप निकल आई। धूप खिलते ही लोग छतों पर पहुंच गए और बच्चे भी खेलने के लिए पार्क में आ गए। शाम तक लोग धूप का आनंद लेते रहे। धूप खिलने से मंगलवार की अपेक्षा बुधवार के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन


बीते तीन दिन का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
दिन अधिकतम न्यूनतम
सोमवार 12.1 7.8
मंगलवार 13.1 4.8
बुधवार 13.3 5.8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें