फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: समारोह में हुए विवाद के बाद युवक को घेरकर बांके से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। समाराेह में हुए विवाद की रंजिश मानते हुए ड्यूटी पर जा रहे युवक को घेरकर बांके से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। युवक के भाई की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ सुनगढ़ी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव रूपपुर कृपा निवासी वचन सिंह ने बताया कि 26 अप्रैल को उसका छोटा भाई हरीशंकर रात में पड़ोसी स्थित गांव गौटिया में एक वैवाहिक समारोह में भाग लेने गया था। वहां गांव के ही सर्वेश, राजू, परमेश, लालू उर्फ प्रवीन और सुखलाल भी मौजूद थे। इसी दौरान उक्त लोगों ने उसके भाई को जानबूझकर खाने की प्लेट मार दी। इससे उसकी कमीज गंदी हो गई।
इस बात पर दोनों पक्षों में उस समय विवाद हो गया। जिसे वहां मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे शांत करा दिया। 27 अप्रैल को उसका भाई शहर में ड्यूटी करने जा रहा था। जैसे ही वह गांव के बाहर चौराहे पर पहुंचा, आरोपियों ने उसे घेर लिया और गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

आरोप है कि सर्वेश व सुखलाल ने उस पर बांके से हमला कर दिया। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। उसका भाई वहीं पर अचेत होकर गिर गया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर वह वहां पहुंचा और भाई को जिला अस्पताल ले गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
युवक ने मामले की तहरीर थाना सुनगढ़ी पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें