फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार के बाद कांग्रेस के सिर ठीकरा फोड़ेगी सपा : आदित्य नाथ 

Fri, 10 Feb 2017 10:07 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
हार के बाद कांग्रेस के सिर ठीकरा फोड़ेगी सपा : आदित्य नाथ
विज्ञापन
 भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए एक बड़ा राजनीतिक ड्रामा रच चुके हैं और अब अपनी हार को सुनिश्चित मानकर एक दूसरा ड्रामा रचने की तैयारी कर रहे हैं। चुनाव के बाद कह देंगे कि हमारी हार के जिम्मेदार राहुल गांधी है। भाजपा प्रत्याशी किशन लाल राजपूत के समर्थन में शुक्रवार को उन्होंने असम हाईवे के समीप एक मैदान में हुई जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दृष्टि से उत्तरप्रदेश ने देश को नेतृत्व दिया, लेकिन 14वर्षों में प्रदेश में जो सरकारें आई, इनकी नीतियां यूपी के खिलाफ थीं। यही वजह है कि यूपी तबाही की ओर है। आज कोई मुुंबई में बैठा राज ठाकरे यूपी के नौजवानों को अपमानित करने की जुर्रत इसलिए महसूस करता है कि यूपी की निठल्ली सरकारों ने उनको रोजगार नहीं दिया। यदि कोई उद्योगपति उद्योग लगाता है तो सत्ताधारी दल के गुुंडे उससे हफ्ता वसूली करते हैं। उन्होंने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए जिले में गौ तस्करी का मुद्दा उठाया। बोले, पूरनपुर में रामलीला मैदान की भूमि को जबरन एक वर्ग विशेष के लोगों को आवंटित कर सांप्रदायिक स्वरूप देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने जिस विधानसभा व लोकसभा में हाथ डाला वहा कांग्रेस सफाया हो गया। नौजवानों की नब्ज भांपते हुए कहा कि प्रदेश का गरीब, नौजवान, किसान भीख नहीं, अपना हक चाहता है। उन्होंने अखिलेश यादव के काम बोलता है पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि सपा सरकार ने विकास किया होता तो 70 वर्ष से देश को लूटने वाली कांग्रेस के साथ गठबंधन क्यों किया। अंत में उन्होंने भाजपा के घोषणापत्र का उल्लेख किया। सभा का सांसद रमेश बिधूड़ी, जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी, बुद्धसेन वर्मा, गुरभाग सिंह, सर्वजीत सिंह, राकेश गंगवार, राकेश गुप्ता, प्रदीप नवरंग आदि मौजूद रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र ने किया। इस दौरान  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें