फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सख्ती के बाद 3.21 लाख क्विंटल पहुंची गेहूं की खरीद

विज्ञापन
मंडी समिति में होती गेंहू की तौल । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। बाजार में भाव अधिक होने से खरीद केंद्रों से किसानों ने दूरी बनाई हुई थी। ऐसे में प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया, इसी का नतीजा रहा कि अब गेहूं की खरीद तीन लाख 21 हजार क्विंटल पहुंच गई है। बता दें कि इस बार शासन की ओर तीन लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

जिले में गेहूं अब समाप्त होने की स्थिति में आ चुका है। ऐसे में मंडी में आवक भी कम हो गई है। गेहूं की आवक घटने से अधिकारियों को अब दैनिक लक्ष्य की पूर्ति को लेकर चिंता सताने लगी है।
पूर्व में प्रशासन की सख्ती और डीएम संजय कुमार सिंह की ओर से की गई लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई से खरीद को कुछ हद तक रफ्तार मिली थी। इससे जिले में खरीद 10 फीसदी पहुंची। विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले के 146 क्रय केंद्रों पर अब तक 3.21 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। इसमें सबसे कम खरीद पीसीयू के क्रय केंद्रों पर हुई है। यहां पर 3414 मीट्रिक टन खरीद हुई है जो कि 4.88 फीसदी है।
विज्ञापन

क्रय केंद्र प्रभारियों और जिला प्रबंधकों को खरीद बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। डिप्टी आरएमओ विजय कुमार ने बताया जिले में अब तक 10.43 फीसदी गेहूं की खरीद हो चुकी है। यह खरीद 3538 किसानों से की गई है। किसानों का खरीदे गए गेहूं का 90 फीसदी भुगतान भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें