फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सर्प दंश के बाद झाड़फूंक में बिताया समय, चली गई जान

विज्ञापन
मृतक होरी लाल फाइल फोटो।
विज्ञापन
बरखेड़ा। खेत पर कार्य करते समय सर्प दंश से अधेड़ की हालत बिगड़ गई। परिजन झाड़फूंक में समय बिताते रहे। शनिवार शाम हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अलियापुर गांव निवासी होरीलाल (52) 20 सितंबर की सुबह खेत पर कार्य कर रहे थे। इस दौरान सांप ने उन्हें डस लिया। जानकारी के बाद परिजन उन्हें झाड़फूंक करने वालों के पास लेकर पहुंचे। झाड़फूंक कराने के बाद घर ले आए। शनिवार शाम करीब छह बजे होरीलाल की हालत बिगड़ गई।
इसपर परिजन अस्पताल लाने के लिए घर से रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी सावित्री देवी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी मुकेश कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

-
इन बातों का रखें ध्यान

- झाड़फूंक के चक्कर में न पड़ें, पीड़ित को एंबुलेंस की जरिये अस्पताल लेकर पहुंचें।
- सांप दिल के नीचे वाले हिस्से में डसे तो तुरंत उस व्यक्ति को लिटा दें।
- जहर फैलने से रोकने के लिए उस व्यक्ति को शांत रखें।
- घाव के आसपास कोई ज्वेलरी, धागा बंधा है तो तुरंत खोलकर हटा दें।

-
चिकित्सक की सलाह
जिला अस्पताल के सीएमएस व वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. रमाकांत सागर ने बताया कि अगर किसी को सांप काटता है तो डसने वाले हिस्से को ज्यादा न हिलाएं। झाड़फूंक के चक्कर में न पड़ते हुए अस्पताल में ही उपचार कराएं। घटनाओं को देखते हुए सीएचसी, पीएचसी पर अब एंटी स्नैक वीनम रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें