फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबिश देने के बाद ग्रामीण को पकड़कर पीटते हुए ले गए वनकर्मी

सार

बराही रेंज से सटे गांव चूका चिमिटिया में बुधवार को मुखबिर की सूचना पर वनकर्मियों ने एक घर में दबिश देकर ग्रामीण को पकड़ लिया।कुछ देर तलाशी लेने के बाद चरनजीत को हिरासत में ले लिया।करीब दस बजे वन विभाग ने जांच में आरोप गलत निकलने का हवाला देकर उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत। बराही रेंज से सटे गांव चूका चिमिटिया में बुधवार को मुखबिर की सूचना पर वनकर्मियों ने एक घर में दबिश देकर ग्रामीण को पकड़ लिया। आरोप है कि बुरी तरह पिटाई करते हुए उसे साथ ले गए। इससे नाराज ग्रामीण बड़ी संख्या में रेंज कार्यालय पहुंचे। चार घंटे बाद जांच में कुछ भी न मिलने पर ग्रामीण को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

बराही रेंज से सटे गांव चूका चिमिटिया निवासी चरनजीत परिवार के साथ सो रहे थे। तड़के करीब चार बजे बराही रेंज के एक वन दरोगा के नेतृत्व में चार वनकर्मी उनके घर के बाहर पहुंचे। दरवाजा खोलते ही वनकर्मी अंदर घुस गए। कुछ देर तलाशी लेने के बाद चरनजीत को हिरासत में ले लिया। कार्रवाई के चलते आसपास के लोग भी जमा हो गए। आरोप है कि घर से बाहर निकालने के बाद उनकी बुरी तरह पिटाई की गई। इससे वह जमीन पर गिर गए। ग्रामीणों ने वजह जानने का प्रयास किया लेकिन वनकर्मी उन्हें वाहन में बैठाकर अपने साथ ले गए। कार्रवाई के बाद ग्रामीणों में रोष फैल गया। तीन गांव के प्रधानों के नेतृत्व में करीब सौ ग्रामीण रेंज कार्यालय पहुंच गए। रेंजर के न मिलने पर इंतजार किया गया। ग्रामीण भी डेरा जमाए रहे। करीब दस बजे वन विभाग ने जांच में आरोप गलत निकलने का हवाला देकर उन्हें छोड़ दिया।
हड्डियां मिलने का मचा रहा शोर
वन विभाग की कार्रवाई के बाद हड्डियां बरामद होने का भी शोर मचता रहा। रेंज कार्यालय पहुंचे ग्रामीण भी इसकी चर्चा करते दिखे। हालांकि विभाग का दावा है कि सिर्फ सूचना मिली थी कुछ बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन

‘सूचना पर टीम ने दबिश दी थी। जांच में मामला गलत पाया गया। जिसके बाद पकड़े गए व्यक्ति को छोड़ दिया गया। पिटाई लगाने की बात गलत है।’ - अरुण मोहन श्रीवास्तव, रेंजर बराही
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें