पूरनपुर। खराबी के चलते चीनी मिल बृहस्पतिवार शाम आठ बजे बंद हो गई। खराबी दूर कर चीनी मिल को दूसरे दिन शुक्रवार दोपहर 12 बजे चलाया गया।
चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ 16 नवंबर को हवन पूजन के साथ किया गया था। गन्ना एकत्र कर चीनी मिल को बृहस्पतिवार को दोपहर चलाया गया। करीब चार घंटे चलने के बाद चीनी मिल खराबी से बृहस्पतिवार शाम आठ बजे बंद हो गई। चीनी मिल के बंद होते ही गन्ना की तौल रोक दी गई। इससे गन्ना लेकर चीनी मिल गेट पर पहुंचे किसानों को तौल के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। खराबी दूर होने पर चीनी मिल को शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे चलाया गया। चीनी मिल जीएम राजेश कुमार नेे बताया कि चीनी मिल खराबी में बंद नहीं हुई है। बृहस्पतिवार दोपहर को चीनी मिल को ट्रॉयल के तौर पर चार घंटे चलाया गया था। इसके बाद मामूली कमियों को दुरुस्त कराकर शुक्रवार दोपहर साढ़े 12 बजे से गन्ना की पेराई को नियमित रूप से शुरू किया गया है। संवाद