फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाइफरकेशन कॉलोनी में घुसकर बाघ ने गाय मारी

Fri, 14 Apr 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल के बीच बसी सिंचाई विभाग की वाइफरकेशन कॉलोनी में घुसकर बाघ ने एक कर्मचारी की गाय को मार डाला। कर्मचारी की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंची है। घटना से कॉलोनीवासियों में दहशत है। थाना क्षेत्र की वाइफरकेशन कॉलोनी में सिंचाई विभाग के कर्मचारी परिवार के साथ रहते हैं। बीच जंगल में स्थित कॉलोनी में अक्सर वन्यजीव आ जाते हैं, लेकिन शुक्रवार शाम को जंगल से निकलकर बाघ कॉलोनी में घुस आया और मंदिर के निकट रहने वाले सिंचाई विभाग के कर्मचारी रामपाल की अमेरिकन गाय को मार डाला। बाघ के कॉलोनी में आने की सूचना से हड़कंप मच गया। दहशत के चलते लोग घरों में दुबकने लगे। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई जिसपर कॉलोनी में ही रह रहे डिप्टी रेंजर दिग्विजय सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि गाय का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है। गाय स्वामी को मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें