बीसलपुर। तहसील के अधिवक्ताओं ने एसडीएम न्यायिक के न्यायालय का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। बुधवार को तहसील परिसर में हुई अधिवक्ताओं की बैठक में यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है। बताया गया कि एसडीएम न्यायिक के न्यायालय में अधिवक्ताओं को बहस के लिए शाम पांच बजे से सात बजे के बीच बुलाया जाता है। शाम पांच बजे के बाद अधिवक्ताओं को बहस के लिए बुलाए जाने का कोई औचित्य नहीं है। बैठक में यह भी आरोप लगाया गया कि इस न्यायालय में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। तय किया गया कि जब तक एसडीएम न्यायिक का तबादला नहीं होगा। तब तक अधिवक्ता उनके न्यायालय का बहिष्कार करेंगे। बैठक की अध्यक्षता एडवोकेट्स एल्डर कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र स्वरूप सक्सेना और संचालन तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश गुप्ता ने किया। संवाद