बीसलपुर। सिविल बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने कासगंज की अधिवक्ता की हत्या के विरोध में शुक्रवार की शाम नगर में कैंडल मार्च निकाला।
बारह पत्थर चौराहा से शुरू हुआ मार्च नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरा और दोबारा बारह पत्थर चौराहे पर आकर समाप्त हुआ। मार्च के दौरान अधिवक्ता हाथों में मोमबत्ती थामे हुए थे। कैंडल मार्च निकालने से पहले अधिवक्ताओं ने बारह पत्थर तालाब के पास दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत अधिवक्ता मोहिनी तोमर को श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर संजय गंगवार अमित भारद्वाज ,सौरभ जौहरी, हरि कृष्ण दुबे, तारिक बरकाती, जगदेव, शुभनेष पाठक, बलजीत गंगवार, चंद्रपाल गंगवार, संदीप जौहरी आदि मौजूद रहे। संवाद