फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जिला न्यायालय गेट पर अधिवक्ताओं ने दिया धरना, कहा- जारी रहेगा आंदोलन

Wed, 13 Sep 2023 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
जिला न्यायलय गेट पर धरने पर बैठे तीनो बार एसो​शियशन के अ​धिवक्ता । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर पीलीभीत की तीनों बार के अध्यक्ष की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया गया । इस दौरान अधिवक्ताओं ने साफ कह दिया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देते समय अधिवक्ताओं ने हापुड़ की घटना में लिप्त डीएम, एसपी के स्थानांतरण, दोषी पुलिस कर्मियों पर क़ानूनी कार्रवाई, घायल अधिवक्ताओं को उचित मुआवज़ा, अधिवक्ताओं पर हुए फ़र्ज़ी मुक़दमे वापस लेने और अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने की मांग की। ज्ञापन देने के बाद अधिवक्ताओं ने ज़िला न्यायालय के गेट पर बैठकर धरना दिया और साफ़ कर दिया कि आंदोलन जारी रहेगा।
ज़िला न्यायालय के साथ अब किसी भी तहसील, रजिस्ट्री कार्यालय एवं राजस्व न्यायालय में भी कोई काम नहीं होगा। कांग्रेस के ज़िलाध्यक्ष ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर अधिवक्ताओं का समर्थन किया। इस मौके पर विवेक पांडेय, कुलविंदर सिंह सहोता, धीरेंद्र मिश्र , आनंद मिश्र, मोहनगिरि, विवेक अवस्थी, वक़रूल हसन, अनवर खान, अमित पाठक, आलोक कुमार नगाइच, शिव शर्मा, फैजान अली खान, मोईन ख़ान, कामरान बेग, नाहिद ख़ान, हेमंत मिश्रा, प्रदीप कश्यप, सूरजपाल वर्मा, शरद जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें