फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अधिवक्ताओं ने बाइक रैली निकालकर जताया विरोध

Fri, 22 Sep 2023 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बीसलपुर तहसील परिसर में धरने पर बैठे अ​धिवक्ता । स्रोत- अ​धिवक्ता
विज्ञापन
पीलीभीत। हापुड़ के अधिवक्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में बृहस्पतिवार को जिले के वकील हड़ताल पर रहे। इससे अदालतोंं में कामकाज ठप रहा। अधिवक्ताओं ने मांगों को लेकर शहर में बाइक रैली निकालकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। शुक्रवार को भी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तीनों बार के पदाधिकारियों ने आपस में बातकर रणनीति तय की। इसके बाद जजी परिसर में सभी अधिवक्ता एकत्र हुए। यहां से बाइक रैली निकाली गई। रैली में शामिल अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। रैली जजी परिसर से शुरू होकर नकटादाना, गौहनिया, छतरी चौराहा होते हुए बाजार के रास्ते तहसील पहुंची। चौक होते हुए फिर तहसील पहुंची। इसके बाद जजी परिसर में पहुंचकर समाप्त हो गई।
रैली में सुरक्षा को लेकर पुलिस बल के साथ अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान तीनों बारों के पदाधिकारियों के अलावा सत्यप्रकाश पांडेय, तारिक अली बेग, कुलदीप अवस्थी, सौरभ सिंह, शिवशर्मा, अशोक बाजपेई, तारिक अली बेग, मुहम्मद वासिल, मुन्नालाल वर्मा, अमित मिश्रा, शरद जायसवाल, सैय्यद अली जाफरी सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

00
कलक्ट्रेट परिसर की बंद रहीं दुकानें
रैली को लेकर परिसर में मौजूद सभी दुकानें बंद रही। जजी परिसर में भी दुकानें बंद रहीं। दुकानों के बंद होने से लोगों को अपने काम के लिए परेशान होना पड़ा।

बीसलपुर में जारी रहा अधिवक्ताओं का धरना-प्रदर्शन
२१ पीबीटीपी ११
बीसलपुर। हापुड़ कांड को लेकर तहसील परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा पुलिस के विरोध में चलाया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। धरने पर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विष्णु बाजपेई, प्रगतिशील बार एसोएिशन के अध्यक्ष आशुतोष शुक्ला, हेमंत मिश्रा, अमित मिश्रा, सुरेंद्र चौहान, मुनीष जायसवाल, वीरेंद्र कुमार मिश्रा, संजय दुबे , ओमचंद्र माथुर समेत काफी अधिवक्ता बैठे। अधिवक्ताओं ने पुलिस के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी भी की। अधिवक्ताओं का नेतृत्व कर रहे हेमंत मिश्रा ने बताया कि जब तक अधिवक्ताओं को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। जरूरत पडने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसके लिए पुलिस प्रशासन जिम्मेदार होगा।

कलीनगर में भी अधिवक्ताओं ने जताया विरोध
कलीनगर। कलीनगर और पूरनपुर के अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को नगर और माधोटांडा कस्बे में बाइक रैली निकालकर हापुड़ कांड को लेकर विरोध जताया। महिला अधिवक्ताओं पर हुए लाठी चार्ज को लेकर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने पूरनपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सक्सेना, धर्मेंद्र सक्सेना, लालाराम, संजय पांडे और बार एसोसिएशन के पुरंदर शर्मा, प्रशांत सिंह, महबूब जमा खा राजेश चौहान, गेंदल लाल वर्मा आदि मौजूद रहे।

बीसलपुर तहसील परिसर में धरने पर बैठे अधिवक्ता । स्रोत- अधिवक्ता

बीसलपुर तहसील परिसर में धरने पर बैठे अधिवक्ता । स्रोत- अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें