फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मैलानी-पीलीभीत रेलखंड पर नियमित ट्रेनें नहीं चलने पर अधिवक्ता भड़के

विज्ञापन
पूरनपुर रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन करते वकील ।संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। रेलवे के अमान परिवर्तन के बाद मैलानी-पीलीभीत रेलखंड पर नियमित ट्रेनों का संचालन अब तक शुरू नहीं हो सका है। इसके विरोध में वकीलों ने रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया और रेल मंत्री को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन स्टेशन मास्टर को सौंपा। ज्ञापन में नियमित ट्रेनें न चलने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि रेलवे के अमान परिवर्तन को लेकर वर्ष 2018 में ट्रेनों का संचालन बंद किया गया था। तब से अब तक नियमित ट्रेनें नहीं चल सकी हैं। जबकि पीलीभीत-शाहजहांपुर रेलखंड पर और पीलीभीत-टनकपुर रेलखंड पर एक साल से ट्रेनें चल रहीं हैं।
पीलीभीत-मैलानी रेलखंड पर नियमित ट्रेनें न चलने से दैनिक यात्रियों, वकीलों, विद्यार्थियों, व्यापारियों को डग्गामार वाहनों से जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। अगर शीघ्र ही नियमित ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं होता है तो उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन

ज्ञापन में मैलानी-पीलीभीत रेलखंड पर दो जोड़ी नियमित ट्रेनें चलाने के साथ ही ऐसी ट्रेन के संचालन की मांग भी की गई है जो सुबह 10 बजे जिला मुख्यालय पहुंचे। प्रदर्शन कर ज्ञापन देने वालों में जिला संयुक्त बार एसोसिएशन पीलीभीत के पूर्व महासचिव अरुण मिश्र, पूर्व उपाध्यक्ष संजय सिंह तोमर, जिला सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष शिव शर्मा, पूर्व महामंत्री अनुराग मिश्रा, प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन पूरनपुर के अध्यक्ष अमिताभ मिश्रा, महामंत्री संजय पांडेय, प्रवक्ता मुकेश गुप्ता, दैनिक रेल यात्री संघ के अध्यक्ष सुरेश श्रीवास्तव, देव शर्मा, ऋतुराज शर्मा, मुरारी लाल श्रीवास्तव, शिवराम सनाड्य, सुशील सक्सेना, कासिम खां, नाजिम, राजकुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें