फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पीलीभीत-शाहजहांपुर रूट की ट्रेनों का समय बदलने से भड़के अधिवक्ता

Sun, 01 Oct 2023 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ज्ञापन देते दैनिक यात्री । स्रोत - अ​धिवक्ता
विज्ञापन
पीलीभीत। रेलवे ने हाल ही में पीलीभीत-शाहजहांपुर, पीलीभीत-बरेली और पीलीभीत-टनकपुर के बीच टलने वाली ट्रेनों के समय में परिवर्तन कर दिया है। इससे अधिवक्ताओं और दैनिक यात्रियों में रोष है। बड़ी संख्या में लोगों ने इसे लेकर शनिवार को स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपा। इसमें ट्रेनों को पूर्ववत समयसारिणी के अनुसार चलाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है पीलीभीत से दैनिक यात्री छात्र, व्यापारी, अधिवक्ता, निजी क्षेत्रों में काम करने वाले लोग सुबह अपने कार्यस्थल पर जाने के लिए ट्रेन से सफर करते हैं। बीसलपुर से सुबह की ट्रेन 8:22 बजे पीलीभीत और शाहजहांपुर को जाती है। इससे दैनिक यात्रीगण समय से अपने कार्यस्थल पर पहुंच जाते हैं। अब इस ट्रेन का समय पूर्वोत्तर रेलवे ने सुबह 7:59 बजे कर दिया है। इससे यात्रियों को परेशानी होना स्वाभाविक है। यह ट्रेन अब सुबह 8:55 पर पीलीभीत पहुंचेगी। इससे यात्रियों का काफी समय खराब होगा, क्योंकि सभी ऑफिस 10 बजे खुलते हैं।
जाड़े के दिनों में स्कूल-कॉलेज भी 10 बजे खुलेंगे। इससे छात्रों को भी काफी समय खराब करना पड़ेगा। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों को कोहरे में गाड़ी पकड़ने में दिक्कत आएगी। शाम को अभी ट्रेन 17:45 पर पीलीभीत से संचालित होती है। इसे पूर्वोत्तर रेलवे ने समय परिवर्तन करते हुए शाम को 6:20 पर कर दिया है। ऑफिस पांच बजे बंद हो जाते है। ऐसे में पहले वाला समय ही उपयुक्त है। ज्ञापन में ट्रेनों के समय परिवर्तन को यात्रियों के साथ खिलवाड़ बताते हुए ट्रेनों का संचालन पूर्ववत करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में अधिवक्ता हेमंत मिश्रा, राजकमल, सुधीर मिश्र, सुजीत सक्सेना, रामानंद मिश्र, संजय सिंह, विमल गौड़, राजेश्वर वर्मा, अनुज कश्यप, ज्ञानेंद्र गौतम, विजय अग्निहोत्री, सुरेंद्रपाल सिंह यादव, धनपाल प्रजापति, उमाशंकर शर्मा, अनिलेश सिंह, मनोज सक्सेना, बाबूराम राठौर, उमाशंकर पासवान, राम सिंह, इजहार अशरफ, शुभम गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें