फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: स्टांप की किल्लत को लेकर एसडीएम से मिले अधिवक्ता

Sun, 20 Aug 2023 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला मुख्यालय पर स्टांप की किल्लत होने पर जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को डीएम कार्यालय पहुंचा। डीएम की अनुपस्थिति में एसडीएम से भेंट की और एक, दो, पांच, 10 और 20 रुपये के स्टांप की किल्लत के बारे में बताया।
विज्ञापन

एसडीएम ने तत्काल वरिष्ठ कोषाधिकारी को बुलाकर जानकारी ली। कोषाधिकारी ने बताया कि स्टांपों की कमी दूर करने के लिए कानपुर, बरेली, मुरादाबाद आदि के कोषागार में संपर्क किया जा रहा है। शीघ्र ही स्टांप उपलब्ध कराए जाएंगे। इस अवसर पर महासचिव आनंद मिश्रा एडवोकेट, कुलदीप अवस्थी एडवोकेट, सैयद हैदर जाफरी, फुरकान मालिक, नीरज शुक्ला, संजय बरुआ, राजेश तिवारी, सचिन मिश्रा, अमित रस्तोगी, चित्रा लोधी, निशात अनवर, चोखे लाल वर्मा, राजेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें