फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियमितता में प्रभारी एडीओ पंचायत सस्पेंड

Thu, 29 Dec 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रधानों के प्रशिक्षण को मिली धनराशि में गोलमाल करने एवं बैठक में अनुपस्थित रहने और डीपीआरओ से अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर बिलसंडा के प्रभारी एडीओ पंचायत को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच बीडीओ अमरिया को सौंपी गई है। बिलसंडा में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी पर एडीओ पंचायत का प्रभार है। प्रभारी एडीओ होने के बाद उन्होंने पिछले दिनों हुए प्रधानों के प्रशिक्षण को मिली 2.65 लाख रुपये का समायोजन नहीं कराया। कई बार कहने के बाद भी समायोजन न देने पर इसे वित्तीय अनियमितता माना गया। वहीं डीपीआरओ द्वारा बुलाई गई बैठक में वह बिना कारण अनुपस्थित रहे। डीपीआरओ देवेंद्र कुमार के फोन करने पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जो अनुशासनहीनता हीनता की श्रेणी में आता है। उन्होंने ने मामले की जानकारी फोन पर डीएम को दे दी। डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ ने प्रभारी एडीओ पंचायत को निलंबित कर दिया। निलंबन आदेश में प्रशिक्षण धनराशि का समायोजन प्रस्तुत न करने, विभागीय बैठक में जानबूझकर अनुपस्थित रहना और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना का आरोप लगाया है। निलंबन के साथ मामले की जांच बीडीओ अमरिया को सौंपकर 15 दिन में आरोप पत्र तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा गया है। इस दौरान प्रभारी एडीओ पंचायत बीसलपुर विकास खंड से संबद्ध रहेंगे। डीपीआरओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि वित्तीय अनियमितता सहित कई आरोपों में रवि प्रकाश मिश्रा को निलंबित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें