फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ से निपटने की तैयारी में जुटा प्रशासन

Tue, 30 May 2017 10:16 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
शारदा में आने वाली बाढ़ से निपटने को पूरनपुर और कलीनगर तहसील क्षेत्र में प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए दस बाढ़ चौकियां बनाने के साथ उन पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। बाढ़ से निपटने के लिए कर्मचारियों, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, कोटेदारों की बैठक की जा चुकी है। बारिश में शारदा नदी की बाढ़ हर साल तहसील क्षेत्र में तबाही मचाती है। पिछले कई सालों से बाढ़ से लोगों को बेघर होना पड़ा है। सैकड़ों एकड़ भूमि पर जलभराव से फसलें प्रभावित हुई, तो भू कटान से भारी तबाही मची। अबकी बार बाढ़ से निपटने को प्रशासन ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। पूरनपुर और कलीनगर तहसील मुख्यालय पर बाढ़ को लेकर बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों के प्रधानों, विभिन्न विभाग के कर्मचारियों, नाविकों की बैठक हो चुकी है। बैठक में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। एआरके हरीराम और कलीनगर के एआरके रामकुमार सिंह राना ने बताया कि बाढ़ चौकियों पर राजस्व, स्वास्थ्य, पशु पालन, चकबंदी, पुलिस, विकास विभाग के कर्मचारियों की बाढ़ चौकियों पर ड्यूटी लगाई गई है। कर्मचारियों को बाढ़ की सूचना पर अलर्ट रहने और समय से बाढ़ की सूचना तहसील मुख्यालय को देने के निर्देश दिए गए है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें