फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एडीएम ने दी अनुमति, अब जमीन बेच सकेगा ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पंजाब में मजदूरी कर रहे एक ग्रामीण ने पत्नी के इलाज के लिए जमीन बेचने की जिला प्रशासन से अनुमति मांगी है। तहसीलदार की जांच आख्या पर एडीएम न्यायालय से उसको जमीन बिक्री की अनुमति दे दी गई है।
विज्ञापन

तहसील पूरनपुर क्षेत्र के गांव उदयकरनपुर निवासी रामचरन पुत्र रामस्वरूप पंजाब में रहकर मजदूरी करते हैं। बीमार पत्नी लीलावती के इलाज के लिए रुपये की जरूरत पड़ने पर उन्होंने जमीन बेचने का फैसला लिया था। खरीददार प्रवीण कुमार दूसरी जाति के हैं, नियमानुसार रामचरन को जमीन बिक्री करने के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ गया।
आवेदन करने के बाद एडीएम न्यायालय से तहसीलदार पूरनपुर से जांच आख्या मांगी गई। पूरनपुर के गांव उदयकरनपुर में गाटा संख्या 134 रकबा 0.450 हेक्टेयर ग्रामीण के नाम दर्ज है। तहसीलदार की रिपोर्ट पर एडीएम ने ग्रामीण रामचरन को नियम शर्तों के साथ जमीन की बिक्री करने के लिए अनुमति प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें