विश्व जनसख्या दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते प्रतियोगी व मौजूद लोग । संवाद
पीलीभीत। राजकीय इंटर कॉलेज पौटा कलां में 33वां विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया। इस दौरान छात्रों की पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में साहिल रजा ने प्रथम, मोहम्मद दानिश द्वितीय और मोहम्मद अनस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में अदीबा नाज ने प्रथम, मोहम्मद अनस ने द्वितीय और साहिल ने तृतीय स्थान किया। प्रधानाचार्य डॉ अजय कुमार सक्सेना ने तेजी से बढ़ती हुई जनसंख्या से भविष्य में इसके दुष्प्रभावों से बचने के लिए सचेत किया। उन्होंने कहा लिंग समानता, गरीबी उन्मूलन, मातृ स्वास्थ्य के प्रति गांव गांव में व्यापक प्रचार-प्रसार करके जागरूक करना होगा। इस दौरान हामिद अली, संजय कुमार श्रीवास्तव और राममूर्ति मौजूद रहे। संवाद