स्प्रिंगडेल कॉलेज में हुई एड-मेड शो प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन कर जमकर वाहवाही लूटी।
कॉलेज में मंगलवार को हुई प्रतियोगिता में कक्षा पांच से आठ तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने बिजली बचाओ, निरमा, लाइफब्वॉय, मोल्टिन, टाटा स्काई, घड़ी वाशिंग पाउडर, विम, परफ्यूम, टूथपेस्ट आदि के विज्ञापन प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें कक्षा पांच में प्रांजल मिश्रा, कार्तिक और मोहद्दीस, छह में उरूज व कंचन, सात में इशिका व साक्षी, आठ में गुरप्रीत व वंश ने क्रमश: पहला व दूसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में आकाश सक्सेना व रोहित सिंह शामिल रहे। प्रधानाचार्य प्रिया आनंद ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। संचालन अर्पणा गोस्वामी ने किया। इास मौके पर निदेशक सरोज जगोता, उपप्रधानाचार्य तरन्नुम हुसैन, चीफ प्रॉक्टर कुलदीप सिंह, एकेडमिक इंचार्ज प्रतिभा पांडेय आदि मौजूद रहे।