फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण: पूरनपुर में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, पुलिस से नोकझोंक

Sun, 06 Aug 2023 06:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पूरनपुर के मोहल्ला साहूकारा में एक घर में कुछ लोग जुटे थे। इसकी जानकारी पर हिंदू संगठन पहुंच गए। उन्होंने धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज से भी भिड़ गए। 
विज्ञापन
कोतवाली के बाहर किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के पूरनपुर में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने रविवार को एक घर में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे नगर चौकी इंचार्ज से कार्यकर्ताओं की नोकझोंक भी हुई। इसके बाद कोतवाल, सीओ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी दंपती एवं उनके पुत्र को हिरासत में ले लिया। हिंदूवादी संगठन कार्यकर्ताओं ने कोतवाली गेट पर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन

 
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संगठन मंत्री विवेक मिश्रा के नेतृत्व में मोहल्ला साहूकारा (लाइनपार) में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने एक घर में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने घर में से धार्मिक साहित्य कब्जे में ले लिया। हंगामे की सूचना पर पहले दो सिपाही मौके पर पहुंचे। बाद में नगर चौकी इंचार्ज दीपचंद के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं की  उनसे नोकझोंक हुई। 

पुलिस पर भी लगाया आरोप 

हंगामा कर रहे कार्यकर्ता पुलिस की शह पर धर्म परिवर्तन और क्षेत्र में प्रतिबंधित पशुओं की हत्या होने का आरोप लगाने लगे। वे सीओ को बुलाने की मांग पर अड़ गए। सूचना पर कोतवाल आशुतोष रघुवंशी और सीओ आलोक सिंह मौके पर पहुंचे। दोनों लोगों ने घर में पहुंचकर दंपती से जानकारी ली। पुलिस ने दंपती और उसके पुत्र को हिरासत में लिया है। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने बाद में कोतवाली गेट पर पहुंचकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। 

Trending Videos
विज्ञापन

उग्र आंदोलन की दी चेतावनी 

हिंदू संगठन ने मामले में सख्त कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। उधर, पूछताछ में गृहस्वामी रामकुमार की पत्नी इंद्रकला ने धर्म परिवर्तन कराने की बात से साफ इनकार किया। बताया कि पति आठ पहले मानसिक बीमारी से परेशान थे। तब खटीमा से इलाज और दुआ कराई थी। इलाज करने वालों ने घर में प्रार्थना सभा कराने को कहा। इस पर घर में तीन-चार साल से हर रविवार को प्रार्थना सभा होती है। इसमें स्वेच्छा से लोग शामिल होते हैं।   
सीओ पूरनपुर आलोक सिंह ने बताया कि दंपती और उसके पुत्र को कोतवाली पुलिस ने हिरासत में लिया है। कोतवाली पुलिस को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें