फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों से विवाद के बाद अब हटाए गए नायब तहसीलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। अधिवक्ताओं के साथ हुए विवाद के बाद नायब तहसीलदार शशांक सिंह को डीएम ने हटा दिया है। उनका तबादला जिला मुख्यालय पर किया गया है। वह यहां सीलिंग का कार्य देखेंगे। वहीं तबादले की सूचना मिलते ही वकीलों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार शशांक सिंह और अधिवक्ता मनेाज सिंह कुशवाहा में दिवाली से पहले लंबित पत्रावलियों के निस्तारण को लेकर विवाद हो गया था। दोनों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा भी दर्ज कराया था। उसके बाद से अधिवक्ता नायब तहसीलदार पर कार्रवाई करने को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। अधिवक्ता मांग उठा रहे थे कि नायब तहसीलदार का तबादला किया जाए। उनके न्यायालय की पत्रावलियों की जांच कराने, उनके विरुद्ध कार्रवाई कराने और अधिवक्ता के विरुद्ध दर्ज रिपोर्ट निरस्त कराने की मांग भी शामिल थी। अधिवक्ताओं ने अपनी इन चार सूत्री मांगों से को लेकर पिछले दिनों एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भी भेजा था। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नायब तहसीलदार का तबादला जिला मुख्यालय कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें