पीलीभीत। कलीनगर पूरनपुर मार्ग पर कारजा नहर पुल के निकट बृहस्पतिवार देर शाम बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा घुसी। हादसे में सिर में चोट लगने से चालक संजीव कुमार (32)की मौके पर मौत हो गई। सूचना के बाद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।
मृतक संजीव घुंघचाई बिलदारीपुर गांव का रहने वाला था। देर शाम वह गांव के ही विजय कुमार के साथ कलीनगर में एक शादी समारोह में जा रहा था। बाइक पर पीछे बैठे विजय के भी चोटें आई। इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। संवाद