फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सड़क हादसों में मंदिर के सेवादार समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गांव पिपरिया भजा निवासी सेवादार रामबहादुर (45) की शनिवार तड़के चार बजे मंदिर जाते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा सुहास मार्ग पर घने कोहरे के कारण हुआ। इसके अलावा गांव ललपुरिया निवासी प्रशांत (21) की शुक्रवार रात को टनकपुर हाईवे पर डीसीएम की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

गजरौला। गांव पिपरिया भजा निवासी राम बहादुर रोजाना की तरह शनिवार तड़के चार बजे कस्बे में ही स्थित हनुमान मंदिर में सफाई करने जा रहे थे। सुुहास मार्ग से गुजरते समय घना कोहरा होने के कारण सामने का दृश्य नहीं दिख रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने शव की शिनाख्त कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
न्यूरिया। गांव ललपुरिया निवासी प्रशांत कुमार शुक्रवार को किसी काम से शहर गया था। रात करीब आठ बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान टनकपुर हाईवे पर गांव पिपरिया अगरू के पास सामने से आ रही डीसीएम की चपेट में आने से वह घायल हो गया। राहगीरों ने न्यूरिया पुलिस को सूचना दी। हादसे के बाद चालक डीसीएम मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने घायल प्रशांत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें