फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बीसलपुर में शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों की क्षति

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। नगर के छोटे चौराहे के पास गौरी शंकर मंदिर के सामने स्थित सत्यनारायण अग्रवाल की दुकान में रविवार रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग से दुकान में रखा लाखों का सामान जल गया। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मोहल्ला दुबे निवासी सत्यनारायण अग्रवाल ने बताया कि उनकी नारायण रेडियो सर्विस नाम से दुकान है। रविवार की रात किसी समय शार्ट सर्किट से लगी आग में दुकान में रखा लगभग सारा सामान जल गया। सोमवार को सुबह लगभग चार बजे पड़ोस में रह रहे राजकुमार सिंह जब टहलने के लिए सड़क पर आए, तब उन्होंने दुकान से धुआं उठता देखा। राजकुमार की सूचना पर सत्यनारायण तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुकान खोली, तो सारा सामान जल रहा था। जानकारी होते ही कोतवाल प्रवीण कुमार अग्निशमन दल को लेकर मौके पर पहुंच गए। अग्निशमन दल ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाई। आग में टेलीविजन, फ्रिज, इंवर्टर, बैटरी, कूलर, एलईडी, बिजली के पंखे, प्रेस, एंप्लीफायर, समेत अधिकांश सामान जल गया। सत्यनारायण के अनुसार आग में लाखों का नुकसान हुआ है। सत्यनारायण ने तहसील कार्यालय में सूचना दर्ज करा दी है। विधायक विवेक वर्मा ने मौके पर पहुंचकर सत्यनारायण को प्रशासनिक स्तर से अधिक से अधिक आर्थिक सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें