फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग की देवहा नदी में डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के मोहल्ला सराय खान निवासी नानक चंद (65) की देवहा नदी में डूबकर मौत हो गई। वह बृहस्पतिवार शाम परिवार वालों से ब्रह्मचारी घाट की ओर टहलने की बताकर घर से निकले थे। इसके बाद शुक्रवार सुबह उनका शव नदी में उतराता मिला।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मोहल्ला सराय खान निवासी रवि ने बताया कि उनके पिता नानकचंद बृहस्पतिवार दोपहर में खाना खाने के बाद शाम करीब साढ़े चार बजे टहलने के लिए देवहा नदी के ब्रह्मचारी घाट की ओर गए थे। देर रात तक वह घर नहीं लौटे, तो उनकी तलाश की गई। उनका कहीं पता नहीं चला। ब्रह्मचारी घाट पर मंदिर के पुजारी और मौजूद अन्य लोगों से पिता के बारे में जानकारी की, फिर भी कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने तलाश शुरू करवाई तो पता चला कि जहानाबाद में किसी व्यक्ति का शव नदी में मिला है। पुलिस ने फोटो दिखाया, तो पता चला कि शव नानकचंद का है। जहानाबाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रवि ने बताया कि उसके पिता चाट का ठेला लगाते थे। आंखों की रोशनी कमजोर होने के कारण उन्होंने ठेला लगाना भी बंद कर दिया था।
जहानाबाद इंस्पेक्टर प्रभाष कुमार ने बताया कि बुजुर्ग की नदी में गिरकर डूबने से मौत हुई है।
युवती की पैर फिसलने से तालाब में डूबकर मौत
बिलसंडा। गांव आजमपुर निवासी सामली सुबह पैर फिसलने से तालाब में गिर गई। जब तक बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
नरेश चंद्र ने बताया कि उनकी भतीजी सामली मानसिक रूप से बीमार थी। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे वह घर के पीछे तालाब के किनारे शौच को गई थी। इसी दौरान पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गई। काफी देर तक जब वह नहीं आई, तो उसकी तलाश शुरू की गई। ग्रामीणों के साथ परिवार वाले उसे तालाब की ओर खोजने गए। तालाब में ढूंढने में उसका शव मिल गया। ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया। एसओ अचल कुमार ने बताया कि युवती का पोस्टमार्टम कराया गया है। उसमें पानी में डूबकर मौत होना पाया गया है। युवती की दो साल पहले शादी हुई थी। लेकिन एक साल पहले पति से संबंध विच्छेद हो गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें