दुकान में आग लगने से जला सामान। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। बरहा रेलवे क्रॉसिंग के पास एक पेंट की दुकान में मंगलवार की रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। आस पड़ोस के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद पानी डालकर आग पर काबू पाया। दुकानदार ने बताया कि कई लाख का नुकसान हुआ है।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव बरहा निवासी आकाश वर्मा ने बताया कि बरहा रेलवे क्रॉसिंग के आगे शिव मंदिर के पास उसकी पेंट की दुकान है। दिवाली को लेकर शाम को दुकान पर लोगों को मिठाई बांटी और शाम करीब आठ बजे रोजाना की तरह दुकान बंद कर वह घर चला गया। इसके बाद दुकान के अंदर किसी तरह से आग लग गई। रात करीब साढ़े दस बजे दुकान से उठती आग की लपटों को देख आसपास के लोगों ने दुकानदार को फोन से सूचना दी। सूचना के बाद दुकान पर पहुंचे आकाश ने ग्रामीणों की मदद से कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक तक दुकान के अंदर रखा सामान जल चुका था। दुकानदार के अनुसार पेंट समेत अन्य सामान भी जलकर राख हो गया। आग लगने के कारण शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।