फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से किसान की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

सार

बिजली गिरने से गजरौला जप्ती निवासी किसान साहब सिंह (45) की मौत हो गई जबकि कुलविंदर सिंह बुरी तरह से झुलस गए।इस दौरान तेज आवाज के साथ एकाएक बिजली गिर गई।बिजली गिरने से साहब सिंह अचेत हो गए, जबकि कुलविंदर सिंह गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन
गांव गजरौला जप्ती में बिजली गिरने पर पहुंचे एसडीएम लोगों को समझाते हुए। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरनपुर (पीलीभीत)। बिजली गिरने से गजरौला जप्ती निवासी किसान साहब सिंह (45) की मौत हो गई जबकि कुलविंदर सिंह बुरी तरह से झुलस गए। कुलविंदर सिंह को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों किसान बारिश में हुए जलभराव के चलते फावड़े से मिट्टी हटाकर पानी निकालने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन

घटना पूरनपुर से करीब छह किलोमीटर दूर गांव गैरतपुर जप्ती के समीप रविवार दोपहर डेढ़ बजे की है। गांव के समीप सड़क निर्माण के चलते जेसीबी से हुई खोदाई के कारण बरसात के पानी का निकास बंद हो गया था। रविवार को गांव के साहब सिंह, कुलविंदर सिंह समेत 14-15 लोग मौके पर पहुंचे। साहब सिंह और कुलविंदर सिंह एक साथ एक छाते के नीचे खड़े होकर मिट्टी हटा रहे थे। इस दौरान तेज आवाज के साथ एकाएक बिजली गिर गई। बिजली गिरने से साहब सिंह अचेत हो गए, जबकि कुलविंदर सिंह गंभीर रूप से झुलस गए। इस दौरान मौके पर भगदड़ मच गई। बाद में इकट्ठा हुए लोग साहब सिंह और कुलविंदर सिंह को सीएचसी लेकर आए। डॉक्टरों ने साहब सिंह को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में कुलविंदर सिंह को जिला अस्पताल रेफर किया गया। एसडीएम आशुतोष गुप्ता, तहसीलदार ध्रुव नरायन यादव ने किसानों के घर पहुंकर परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें