फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहानाबाद में कच्ची दीवार ढही, मलबे में दबकर बच्चे की मौत

सार

गांव खमरिया दलेलगंज के मजरा डिग्री में कच्ची दीवार गिरने से आठ साल के नितिन की मौत हो गई।उससे बड़ा भाई आदित्य और उससे छोटी बहन सलोनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत/जहानाबाद। गांव खमरिया दलेलगंज के मजरा डिग्री में कच्ची दीवार गिरने से आठ साल के नितिन की मौत हो गई। वह कक्षा तीन में पढ़ता था।
विज्ञापन

शनिवार दिन में करीब दो बजे डिग्री गांव निवासी जोगेंद्र का आठ साल का पुत्र नितिन गांव के ही रूपलाल की कच्ची दीवार के पास से गुजर रहा था। बरसात होने के कारण दीवार कमजोर हो गई थी। अचानक वह ढह गई और नितिन उसके मलबे में दब गया। हादसे का किसी को पता नहीं चला। काफी देर तक जब नितिन घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया। कुछ लोगों ने दीवार के नीचे दबे होने की आशंका जताते हुए उसे हटाना शुरू किया तो वहां नितिन दबा हुआ मिला। जब तक उसको निकाला गया उसकी मौत हो गई। बाद में जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नितिन के पिता जोगेंद्र सिंह हरियाणा में मजदूरी करने गए हुए हैं। उन्हें सूचना देदी गई है।
विज्ञापन

नितिन कुछ घंटे पहले ही स्कूल से घर लौटा था। इसके बाद कुछ सामान खरीदने घर से दुकान पर जा रहा था। नितिन तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। उससे बड़ा भाई आदित्य और उससे छोटी बहन सलोनी है। परिवार वालों का रोरोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें